राजस्थान-परंपरागत ईंट भट्टों से बेहतर ताप एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन में जिग-जैग तकनीक सहायक

जयपुर।

पर्यावरणीय चुनौतियों के सम्बन्ध में माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में प्रदेश में सभी ईंट-भट्टों को जिग-जैग तकनीक से संचालित करने के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा ईंट-भट्टे हितधारकों के साथ बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। ईंट-भट्टों से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिग-जैग तकनीक से सभी ईंट-भट्टों को रूपान्तरित किया जा रहा है।

जिग-जैग तकनीक से निर्मित ईंट-भट्टे परंपरागत भट्टों से बेहतर ताप एवं अधिक ऊर्जा दक्षता वाले होते है, साथ ही 20 से 40 फीसदी कम स्थान में निर्मित होकर अच्छी गुणवत्ता और अधिक संख्या में ईंटों का उत्पादन करते हैं। इसके अतिरिक्त ईंधन की खपत और कार्बन एमिशन में कमी भी होती है। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री विजय एन. ने कहा कि ईंट-भट्टा उद्योग देश में लाखों कुशल व अकुशल लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है।वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए इस उद्योग में नवीन तकनीकों की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित सभी ईंट-भट्टा संचालकों को शीघ्र ही जिग-जैग तकनीक से भट्टों के निर्माण के लिए कहा तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार-विमर्श कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रधान वैज्ञानिक श्री मगनबीर सिंह ने जिग-जैग तकनीक से ईंट-भट्टों के निर्माण के संबंध में तकनीकी जानकारियों की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने मानक भट्टों के निर्माण, स्थानीय ईंधन के प्रयोग, श्रमिकों के प्रशिक्षण आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यह तकनीक राजस्थान में ईंट-भट्टा उद्योग में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी जो देश में कार्बन एमिशन रोकथाम में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी। कार्यशाला में पधारे हितधारकों ने भी मंडल के इन प्रयासों की सराहना करते हुए शीघ्र ही जिग-जैग तकनीक से भट्टों के निर्माण की समर्थता व्यक्त की। इससे पूर्व पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के लाभार्थियों ने जिग-जैग तकनीक के अनुभव बताये और अन्य हितधारकों को भी इसके लिए प्रेरणा दी। इससे पूर्व मंडल की पर्यावरण ​अभियंता श्रीमती रंजन गर्ग ने माननीय एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी से सभी को अवगत कराया। कार्यशाला में ईंट भट्टा संघों के प्रतिनिधि, संचालक, संबंधित जिलों के अधिकारी एवं मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों ने भाग लिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति