राम गोपाल वर्मा के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वॉरंट, चेक बाउंस केस में पाए गए दोषी

मुंबई
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है। दरअसल, अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामले दोषी पाया है। कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा को आदेश दिया है कि उन्हें शिकायतकर्ता को तीन महीने के अंदर तीन लाख 72 हजार रुपये का मुआवजा देना होगा। अगर वह ऐसा कर पाने में विफल होते हैं तो उन्हें तीन महीने के लिए जेल जाना होगा।

कोर्ट नहीं पहुंचे थे राम गोपाल वर्मा
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (21 जनवरी) के दिन अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट में राम गोपाल वर्मा के सात साल पुराने चेक बाउंस केस की सुनवाई की। मगर रोम गोपाल वर्मा इस केस की सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया है। राम गोपाल वर्मा को ये सजा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 के तहत सुनाई गई है।

क्या है पूरा मामला?
साल 2018 में ‘श्री’ नाम की कंपनी ने राम गोपाल वर्मा की कंपनी के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की कंपनी पर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी ने उन्हें उनके पैसे नहीं दिए है।

बेचना पड़ा था अपना ऑफिस
‘सत्या’, ‘रंगीला’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में उन्हें वित्तीय संकट के कारण अपना कार्यालय तक बेचना पड़ा था। हालांकि, अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंडिकेट’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति