अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में एक पारी में 9 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले सिद्धार्थ देसाई बने बेहतरीन गेंदवाज

अहमदाबाद
भारतीय क्रिकेट को यूं ही नहीं टैलेंट की खान कहा जाता है। अब गुजरात के बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई को ही ले लीजिए। सिद्धार्थ ने उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के एक मैच में 9 विकेट झटके। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में एक पारी में 9 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले सिद्धार्थ देसाई गुजरात के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उत्तराखंड के हर्ष पटवाल का एक विकेट अगर मिल जाता तो देसाई के एक पारी में सभी 10 विकेट हो जाते।

उनकी कातिलाना गेंदबाजी की वजह से ही गुजरात टीम ने मैच के पहले दिन उत्तराखंड को 111 रन पर आउट कर दिया। सिद्धार्थ देसाई ने आशीष जैदी के 9/45 के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए भारत की घरेलू लाल गेंद प्रतियोगिता में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उसके लिए काल साबित हुआ।

देसाई ने पहला विकेट झटका तो विकेटों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं लिया। उत्तराखंड के लिए अवनीश सुधा और शाश्वत डंगवाल ही 30 का आंकड़ा पार कर सके और उत्तराखंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मैच में देसाई लगातार विकेट लेते रहे और अंशुल कंबोज के रिकॉर्ड की बराबरी ही नहीं बल्कि उससे बेहतर करने के करीब पहुंच गए। हालांकि, विशाल जायवाल ने अंतिम बल्लेबाज के रूप में हर्ष पटवाल को आउट करके उत्तराखंड को 111 रन पर समेट दिया। इस तरह देसाई अंशुल के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए।

रणजी ट्रॉफी इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
10/49: अंशुल कंबोज (हरियाणा बनाम केरल)-रोहतक, 2024
9/23: अंकित चव्हाण (मुंबई बनाम पंजाब) – वानखेड़े, 2012
9/36: सिद्धार्थ देसाई (गुजरात बनाम उत्तराखंड) – अहमदाबाद, 2025
9/45: आशीष जैदी (यूपी बनाम विदर्भ) – कानपुर, 1999
9/52: आर संजय यादव (मेघालय बनाम नागालैंड) – सोविमा, 2019

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
9/36: सिद्धार्थ देसाई (बनाम उत्तराखंड) – अहमदाबाद, 2025
8/31: राकेश ध्रुव (बनाम राजस्थान) – अहमदाबाद, 2012
8/40: चिंतन गाजा (बनाम राजस्थान) – सूरत, 2017

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति