बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा, वायरल रील को देखते हुए मंदिर समिति ने लिया फैसला

उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से आए दिन मोबाइल पर रील बनाकर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बाबा महाकाल की भस्म आरती में अब श्रद्धालुओं को मोबाइल के साथ एंट्री नहीं मिलेगी. मोबाइल जमा करने के बाद ही श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती देख पाएंगे.

आज से लागू हो जाएगा नियम

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने अधिकारियों से चर्चा करने के बाद भस्म आरती में श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाना बैन कर दिया है. यह प्रतिबंध आज यानी गुरुवार से लागू हो गया है. महाकाल की भस्म आरती में जाने से पहले चेकिंग पॉइंट पर मोबाइल जमा करना होगा.

जानिए कहां जमा होंगे माबाइल

उल्लेखनीय है कि अधिकत्तम श्रद्धालु भस्म आरती की बुकिंग मोबाइल से ही करते हैं. ऐसे में  मंदिर में सुबह भस्म आरती की अनुमति चेक करने के बाद सभी श्रद्धालुओं के मोबाइल सुरक्षा गार्ड और मंदिर समिति द्वारा जमा करवाने होंगे. इसके बाद ही श्रद्धालुओं को भस्म आरती देखने की अनुमति मिलेगी. अभी तक श्रद्धालु भस्म आरती में मोबाइल पर अनुमति दिखाने के बाद नंदी हॉल और बैरिकेड में प्रवेश कर जाते थे, लेकिन अब श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक अनुकूल जैन के निर्णय मुताबिक,  मोबाइल चेक पॉइंट पर जमा करवाने होंगे.

जानिए क्यों बैन हुआ मोबाइल

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में देश-विदेश से आते हैं. दूर से आने वाले हर श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती का दर्शन करना चाहते हैं. वहीं, इस दौरान कुछ श्रद्धालु लु मंदिर परिसर और महाकाल लोक में रील बनाने से भी बाज नहीं आते. इसको लेकर सुरक्षा गार्ड द्वारा बार-बार समझाइश दी जाती है. इसके बावजूद श्रद्धालु अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं. हद तो तब हो जा रही है, जब महाकाल मंदिर के वीडियो को फिल्मी गानों की धून पर वायरल किया जा रहा है. कई बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील वायरल होने से बवाल भी मच चुका है. इसको देखते हुए बाबा महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर पांबदी लगा दी गई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति