PWD और ब्रिज कॉरपोरेशन विभाग में मचा हड़कंप, चूहों ने कुतर डाला पुल!

अशोकनगर
अभी तक आपने चूहों को घरों में घरेलू सामान तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान करने के बारे में तो सुना होगा। लेकिन मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चूहों ने ब्रिज को कुतरकर खोखला कर दिया। इसके चलते ब्रिज के धंसने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद ब्रिज कॉर्पोरेशन और पीडब्ल्यूडी में हड़कंप मच गया। ब्रिज के आगामी भविष्य और खतरे को देखते हुए ग्वालियर के सीनियर प्रोफेसर्स की टीम को बुलाया। टीम ने क्षतिग्रस्त ब्रिज का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि 2 माह पहले अशोकनगर जिला मुख्यालय पर बने बड़े ब्रिज का एक हिस्सा अचानक 5 फिट नीचे धंसक गया। इसके बाद ग्वालियर के ब्रिज कॉरपोरेशन विभाग के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद धंसक रहे हिस्से की मरम्मत करवा दी। हालांकि कुछ दिन बाद फिर से ब्रिज की मिट्टी धीरे-धीरे खिसकती रही।

पीडब्ल्यूडी और ब्रिज कॉर्पोरेशन की बढ़ी टेंशन

ब्रिज कॉरपोरेशन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। लगातार ब्रिज के एक हिस्से में धंसक रही मिट्टी को देखते हुए ब्रिज के आगामी भविष्य को लेकर प्रशासन को चिंता सता रही है। बुधवार ब्रिज कारपोरेशन के एसडीओ सहित एमआईटीएस कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर सुभाष त्रिवेदी और प्रोफेसर अभिलाष तिवारी के साथ ईई योगेंद्र यादव ने ब्रिज पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही ब्रिज की आगामी स्थिति को बारीकी से अवलोकन किया।

ब्रिज में चूहों के बिल देख हैरान हुआ दल

इस दौरान ब्रिज के निरीक्षण में पहुंचे सीनियर प्रोफेसर की टीम ब्रिज के नीचे निरीक्षण करने पहुंची। वहां चूहों के बिल देख हैरान हो गए और फिर उन्होंने भी ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने का कारण चूहों को ही माना।

निरीक्षण दल ने दी रिपेयर की सलाह

इस दौरान ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि ब्रिज की गुणवत्ता और आगामी भविष्य को देखते हुए इंस्पेक्शन के लिए सीनियर प्रोफेसर की टीम को बुलाया था। ताकि यह जानकारी मिल सके कि कोई बड़ा डैमेज तो नहीं है। सीनियर प्रोफेसर की टीम ने माइनर डैमेज नहीं माना है। इसके चलते गुरुवार के दिन से ब्रिज पर रिपेयरिंग का कार्य शुरू होगा। ब्रिज पर एक तरफ खुदाई कर पहले तो मलबा से भराव कराएंगे। साथ ही लोहे के सरियों के जाल बिछा कर कंक्रीट होगा। इसके अलावा ब्रिज के नीचे चूहों के बिल भी बंद किए जाएंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति