दिल्ली में हल्की बारिश के साथ हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही, एक्यूआई 262 दर्ज किया गया

नई दिल्ली
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बारिश के साथ हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही और सुबह छह बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा, कम तापमान के कारण कोहरे ने स्थिति को और भी जटिल बना दिया है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी और कम हो गई। शहर में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। बारिश के बावजूद, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक्यूआई का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। जिसमें आनंद विहार (320), जहांगीरपुरी (317), विवेक विहार (305), वज़ीरपुर (289), ओखला फेज़-2 (269), रोहिणी (298), अशोक विहार (291), पटपड़गंज (287), पूसा (268), आईटीओ (263), नजफगढ़ (234), आर के पुरम (249) और शादीपुर (203) एक्यूआई दर्ज की गई।

आनंद विहार और जहांगीरपुरी ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता के साथ चार्ट में सबसे ऊपर रहे, जबकि अधिकांश अन्य क्षेत्र ‘खराब’ श्रेणी की उच्च श्रेणी में रहे। बारिश ने शहर के प्रदूषण से थोड़ी राहत प्रदान की। विशेषज्ञों ने बताया कि हल्की बारिश से अस्थायी रूप से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है।

जबकि आईएमडी ने संभावना जताई है कि हल्की बारिश प्रदूषण से अस्थायी रूप से राहत प्रदान कर सकती है और वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदूषकों को फैलाने के लिए लगातार बारिश या तेज़ हवाओं के बिना सुधार लंबे समय तक नहीं रह सकता है।

दिल्लीवासियों को, विशेषकर सांस और हृदय संबंधी बीमारियों वाले लोगों को, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वर्तमान एक्यूआई का स्तर उनके लिए हानिकारक है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 के तहत प्रतिबंधों को रद्द कर दिया था। यह कदम दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रैप 4 को वापस लेने के एक दिन बाद उठाया गया था।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति