शराब घोटाले पर कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो, AAP के विधायक ने खुद कबूला, शराब घोटाले पर सनसनीखेज दावा

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की किसी के साथ बातचीत है जिसमें वह शराब घोटाले को लेकर कबूल कर रहे हैं कि किस तरह इसे अंजाम दिया गया। मीडिया इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 1.37 मिनट का एक ऑडियो जारी किया। दावा किया गया कि इसमें नरेला से आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की आवाज है। वह किसी से बात करते हुए बता रहे हैं कि किस तरह पार्टी के लिए धन एकत्रित करने के लिए शराब नीति लाई गई।

पवन खेड़ा ने कहा, 'नरेला के मौजूदा विधायक शरद चौहान किसी से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह मनीष के साथ बैठे थे जब नायर शराब पॉलिसी लाया और उस पर चर्चा हुई। उन्होंने मनीष को कहा कि यह मत करिए, गड़बड़ हो जाएगी, हर क्षेत्र में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। मनीष ने कहा कि अगर यह नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के पैसे कहां से आएंगे। शरद चौहान कहते हैं कि उसके बाद गुजरात का चुनाव लड़ा, गोवा का चुनाव लड़ा तो पैसे यहीं से आए। अब पैसे पंजाब से आ रहे हैं, पहले तो शराब के ठेकों से आए। मुझे मनीष ने कहा कि तुम भी दो कंपनियों से सेटलमेंट कर लो। मैंने राजेश के साथ मिलकर प्लान भी बना लिया। लेकिन मैं बच गया नहीं किया, नहीं तो आज मैं भी जेल में होता। ये शरद चौहान के शब्द हैं।'

देवेंद्र यादव ने कहा कि इसी शराब घोटाले के बाद मुख्यमंत्री और मंत्री जेल रहकर आए हैं और जमानत पर हैं। उन्होंने कहा, 'हम लगातार कहते रहे हैं कि जो आम आदमी पार्टी की सरकार रही है उसने अपने चरित्र को जैसा दिखाने की कोशिश की थी, जो वादे दिल्ली की जनता से किए थे, उसमें से एक बड़ा था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और पारदर्शिता लाएंगे। इसके विपरीत हम इनकी कहनी-कथनी का अंतर देख रहे हैं। नरेला के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार बता रहे हैं कि किस तरह से पूरे घोटाले को टॉप लीडरशिप ने अंजाम दिया।'

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति