तुर्की के उत्तर-पश्चिमी बोलू प्रांत स्थित कार्तलकाया स्की रिजॉर्ट में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हुई

अंकारा
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी बोलू प्रांत स्थित कार्तलकाया स्की रिजॉर्ट में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। देश के न्याय मंत्री यिलमाज तुनक ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस घटना के सिलसिले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें उप महापौर, अग्निशमन प्रमुख और होटल के मालिक तथा प्रबंधक शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

बारह मंजिला इस होटल में मंगलवार सुबह आग लग गई थी। चौथी मंजिल पर स्थित एक रेस्टोरेंट में यह आग लगी थी जो धीरे-धीरे ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में एर्दोगन ने कहा, "इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, जिनकी लापरवाही पाई जाएगी, उन्हें कानून के सामने जवाबदेह ठहराया जाएगा।"

समाचार के अनुसार, उन्होंने बताया कि 17 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा अन्य घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से एक को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। होटल में 238 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था थी। कार्तलकाया इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पहाड़ों में एक लोकप्रिय स्की रिजॉर्ट है। बोलू उत्तरी तुर्की का एक शहर और बोलू प्रांत तथा बोलू जिले का प्रशासनिक केंद्र है, जो इस्तांबुल और अंकारा के बीच राजमार्ग पर स्थित है। बोलू शहर के केंद्र से 38 किलोमीटर दूर कोरोग्लू पहाड़ों की चोटी पर स्थित, स्की और माउंटेन होटल 60,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह तुर्की के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां स्की सीजन के दौरान हजारों आगंतुक आते हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति