भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है, मगर कांग्रेस सपने पूरे करती है : उमंग सिंघार

 

 उमंग सिंघार ने सरकार की वादाखिलाफी से पीड़ित और बालिका स्कूटी योजना से वंचित मेधावी छात्रा को अपने जन्मदिन पर भेंट की स्कूटी…

 भोपाल/ गंधवानी

 मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर वो काम कर दिखाया है, जो भाजपा सरकार और उनके अधिकारी भी नहीं कर पाए। नेता प्रतिपक्ष ने खरगोन जिले की एक मेधावी छात्रा सलोनी भालेकर जिसे सरकार की बालिका स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ नहीं मिला, उसकी पीड़ा सुनकर खुद ही अपने जन्मदिन के अवसर पर गंधवानी में छात्रा को स्कूटी देकर उसका सपना साकार कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने छात्रा सलोनी भालेकर को स्कूटी भेंट की और छात्रा को बैठाकर खुद गाड़ी भी चलाई

दरअसल पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष एक कार्यक्रम में खरगोन पहुंचे थे, वहां सलोनी भालेकर नाम की एक छात्रा ने नेता प्रतिपक्ष के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा ने मेरिट में आने वाले छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप देने का वादा किया था, लेकिन 12वीं में 86.2 प्रतिशत अंक लाने पर भी उसे स्कूटी नहीं मिली, यही नहीं छात्रा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया था। छात्रा की पीड़ा सुनते ही मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तुरंत खरगोन जिला कलेक्टर को फ़ोन भी किया था और आज छात्रा को अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूटी भेंट कर दी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने छात्रा को स्कूटी भेंट करते हुए कहा कि जब हम सार्वजनिक क्षेत्र में सेवा करते हैं, तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं। ऐसे में जो छात्र छात्रा पढ़ लिखकर IAS, IPS, या डॉक्टर बनना चाहते हैं उनको प्रेरित करने के लिए सरकार स्कूटी या लैपटॉप जैसी योजनाएं बनाती है। लेकिन अगर कोई भी सरकार इसको वोट के लिए इस्तेमाल करती है, तो ये गलत और दुखद है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने निर्णय किया है कि सांकेतिक रूप से और सरकार को जगाने के लिए अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जिन्हें सरकार स्कूटी और लैपटॉप नहीं दे पा रही है, उन्हें हम सभी मिलकर स्कूटी/लैपटॉप देंगे।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब नेता प्रतिपक्ष ने जनता के दुख दर्द को ना सिर्फ समझा बल्कि अपने तरफ से हरसंभव मदद भी की। इसके पहले भी 5 सितंबर 2024 को ऐसी ही एक छात्रा तान्या को उमंग सिंघार ने स्कूटी भेंट की थी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति