मुख्यालय में “सम्राट” हैरिटेज लोको स्मारक का अनावरण

भोपाल

ओल्ड इज गोल्ड की कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी। भारतीय रेलवे भी अपनी पुरानी यादों को सहेज व संजोकर भविष्य में आने वाले पीढ़ी के लिए संरक्षित एवं सुरक्षित रखने में पीछे नही है। पश्चिम मध्य रेल ने भी अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया है।

   पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय कार्यालय के उद्यान में स्थापित भारतीय रेलवे की बहुमूल्य विरासत रेल इंजन "सम्राट हेरिटेज लोको नं. 517 ZDM5" के बारे में उल्लेखनीय जानकारी है कि डीजल लोकोमोटिव नंबर 517 ZDM5 भारतीय रेलवे के कारखाना चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्लू) द्वारा वर्ष 1991 में निर्मित हुआ था। धौलपुर शेड के इस लोकोमोटिव ने 33 वर्षों तक भारतीय रेल के मध्य भारत के विभिन्न मार्गों पर निरंतर अपनी सेवायें प्रदान करते हुए देश के रेल परिवहन इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस लोकोमोटिव में डीजल-इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन के साथ-साथ 450 एचपी का इंजन लगा था, जिससे यह लोकोमोटिव 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम था। उस समय यह नैरो गेज लोकोमोटिव विश्व में सबसे शक्तिशाली लोकोमोटिव के नाम से भी प्रचलित था।

   महाप्रबंधक कार्यालय उद्यान में  पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कर-कमलों द्वारा गुरुवार 23 जनवरी 2025 को "सम्राट" हैरिटेज लोको स्मारक का अनावरण किया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि भारत की समृद्ध रेल विरासत को संजोये रखने के उद्देश्य से इस लोकोमोटिव को पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय में स्थापित किया गया है, यह लोको रेल कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को रेलवे के प्रति उत्सुकता के लिए प्रेरित करेगा।

   इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक/प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री नितिन चौधरी एवं प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधल श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम, एस हाशमी और मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री कमल कुमार तलरेजा, सचिव महाप्रबंधक राहुल जयपुरियार, उप महाप्रबंधक (सामान्य) श्री अनुराग पाण्डेय सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मुख्यालय एवं मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इस ऐतहासिक धरोहर "सम्राट" हैरिटेज लोको के साथ सेल्फी लेते हुए  उपस्थिति दर्ज की। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति