अगले पांच साल मेरी सबसे अधिक प्राथमिकता दिल्ली से बेरोजगारी दूर करना है: केजरीवाल

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब अगले पांच साल उनकी टीम दिल्ली से बेरोजगारी खत्म करने पर काम करेगी और युवा बेरोजगारों को उनकी शिक्षा और काबिलियत के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दिलवाई जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में घर-घर घूम रहा हूं, गली-गली में जा रहा हूं, लोगों से मिल रहा हूं। पिछले 10 साल में हमने लोगों की कई परेशानी दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में काफी काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि एक चीज है जो मेरे दिल को बहुत पीड़ा पहुंचती है और वह है कि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर घर बैठे हैं। रोजगार ढूंढ रहे हैं। इनमें कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़कर अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं। उनको वापस लाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बेरोजगारी की वजह से सबसे ज्यादा परिवार पीड़ित व दुखी हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में और अन्य क्षेत्रों में तो काम जारी रहेगा, लेकिन मेरी सबसे अधिक प्राथमिकता दिल्ली से बेरोजगारी दूर करना है। बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम करना है। इस पर मेरी टीम रोड मैप तैयार कर रही है। हमारी बहुत अच्छी टीम है। इसमें आतिशी, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, जैस्मिन, राघव चड्ढा, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज समेत बहुत सारे लोग हैं। ये पढ़े लिखे, कमिटेड और देशभक्त लोग हैं। इन सब लोगों को मैने दिल्ली से बेरोजगारी कैसे दूर की जाए, इस पर काम करने व प्लानिंग तैयार करने के लिए कहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के समय में जब सब कुछ बंद हो गया था। सबकी नौकरियां चली गई थीं। उस वक्त हम लोगों ने दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास करके 12 लाख बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम किया था। आज पंजाब में हमारी सरकार है। पंजाब में मात्र दो साल के अंदर हम 48 हजार से ज्यादा बच्चों को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा बच्चों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का इंतजाम कर चुके हैं। हमें रोजगार देना आता है और हमारी नियत भी साफ है। हमारे दिल में आपकी समस्या को लेकर पीड़ा है। इसके ऊपर हम मिलकर काम करेंगे। दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर जैसे हमने अन्य क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है, मुझे पूरी उम्मीद है अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी दूर कर देंगे। मुझे आपका साथ और आपका आशीर्वाद चाहिए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति