कैबिनेट बैठक:नर्मदा रिट्रीट कैम्पस में बड़ा डोम तैयार, मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे

महेश्वर

आज शुक्रवार को पर्यटन नगरी महेश्वर में होने वाली मंत्रीमंडल बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर है। नर्मदा रिट्रीट कैम्पस में एक बड़ा डोम तैयार किया गया है। बैठक में शामिल मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। दाल बाफले, चूरमा लड्डू, दाल पानिए, बेसन गट्टे की सब्जी सहित अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में धार्मिक नगरी में शराब बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले को मंजूरी दी जाएगी।

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का 300 वां जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर महेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री सुबह साढ़े दस बजे महेश्वर पहुंच जाएंगे। पहले अहिल्या प्रतिमा का पूजन होगा, फिर यहां मंत्रियों का सामूहिक फोटो सेशन होगा। दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होगी। जिसमे प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

मालवी-निमाड़ी अंदाज में सजा परिसर

जिस परिसर में बैठक होगी। उसे मालवी निमाड़ी अंदाज में सजाया गया है। दीवारों पर मांडने व संजा सजाए गए है। इसके अलावा रंग-बिरंगी वंदनदार भी सजाई गई है। परिसर के मुख्य गेट पर महेश्वर किले की प्रतिकृति बनाई गई है।

महेश्वर में मुख्यमंत्री व मंत्री चार घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से भोपाल रवाना हो जाएंगे। परिसर के समीप एक हेलीपेड भी बनाय गया है। पहली बार निमाड़ में आने वाले महेश्वर में यह बैठक हो रही है। इससे पहले हनुमंतिया में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।

महेश्वर मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. यहां पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सदस्य बैठक आयोजित कर रहे हैं. इस बैठक में महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा. यह परियोजना 982 करोड़ रुपये की है.  

परियोजना के जरिए इंदौर, धार और खरगोन जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इस योजना के जरिए हजारों की संख्या में किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचेगा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक को लेकर विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है. मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा का पूजन भी किया जाएगा. इसे लेकर अहिल्या घाट पर खास तौर पर रंगाई पुताई और सजावट की गई है.

आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम
मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री गणों के मनोरंजन के लिए खरगोन की आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा यहां पर प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को भी परोसा जाएगा.

मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित
कैबिनेट की बैठक के बाद महेश्वर में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करेंगे. इस जन सभा में महेश्वर और आसपास के क्षेत्र में होने वाले विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री द्वारा कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति