गणतंत्र दिवस परेड में मध्य प्रदेश के पैरालंपिक एथलीट विशेष अतिथियों में आमंत्रित, यह उन 10,000 लोगों में से हैं

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के पैरालिमिक एथलीट और पदक विजेता, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए विशेष आमंत्रित लोगों में से हैं। यह विशेष अतिथि उन 10,000 लोगों में से हैं, जिन्हें 26 जनवरी, 2025 को कार्तव्य पथ, दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।  इनमें सीहोर के कपिल परमार भी शामिल हैं, जो जूडो में देश के पहले पैरालंपिक पदक विजेता हैं, जिन्होंने पुरुष-60 किग्रा (जे1) में कांस्य पदक जीता है। भिंड की पूजा ओझा, पैरा कैनो वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता, जबलपुर की पैरा पिस्टल शूटर रूबीना फ्रांसिस, पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पी2 – 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक विजेता और कई अन्य खिलाड़ी भी आमंत्रित किये गए हैं।

खिलाडियों के अलावा, जल निकाय कायाकल्प और संरक्षण के लिए काम करनेवाले "जल योद्धा" और समाज में योगदान देनेवाले कई अन्य लोग भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में 'जन भागीदारी' बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। विशेष आमंत्रितों में 31 श्रेणियों के लोग शामिल हैं जैसे – आपदा राहत कार्यकर्ता, सरपंच, पीएम यशस्वी योजना विजेता, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एसएचजी सदस्य, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्टार्ट-अप, मन की बात प्रतिभागी इत्यादि।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति