यूपी सरकार ने एक परिवार-एक पहचान के तहत परिवारों की फैमिली आईडी जारी करने की शुरूआत की

फतेहपुर
यूपी सरकार ने एक परिवार-एक पहचान के तहत परिवारों की फैमिली आईडी जारी करने की शुरूआत की है। आधार कार्ड की तर्ज पर अब फैमिली आईडी का भी 12 अंक का यूनिक नंबर होगा। इस नंबर के जरिए सरकारी लाभ से जुड़ना आसान होगा। एक बार यह आईडी पोर्टल में डालने पर संपूर्ण परिवार की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, यह भी पता चलेगा कि परिवार किस सरकारी योजना के लिए पात्र या अपात्र है।

मिलेगी पूरे परिवार की जानकारी
जिले में फैमिली आईडी बनाने का काम आरंभ किया गया है। फैमिली आईडी बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वर्तमान सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी सिंगल क्लिक में प्राप्त करने का है। इस आईडी के जनरेट होने के बाद यह भी सुनिश्चित हो जाएगा कि कौन सा परिवार किन किन सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है और अभी उन्हें किन किन अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है। फैमिली आईडी बनने के बाद परिवार को केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सकेगा किसी प्रकार के सत्यापन या सर्वे की जरूरत भी नहीं होगी। अफसरों को सिंगल क्लिक में परिवार के हर सदस्य के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

क्या है फैमिली आईडी
एक परिवार-एक पचान योजना क प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। जिससे परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगेगा। इस कार्य पर परिवार का पूरा डेटा डिजिटल रूम में मौजूद रहेगा। यह कार्ड बताएगा कि आपके परिवार में कितने सदस्य है और वह कौन कौन सी सरकारी योजनाओं के लाभ ले रहे हैं।

कार्ड पर अंकित 12 अंक के यूनिक नंबर से पूरे परिवार की जानकारी एक जगह पर ही मिल जाएगी। राशनकार्ड की आवश्यकता होगी कम -एक परिवार एक पहचान के तहत अब सरकार फैमिली आईडी जारी कर रही है। जिसके लिए जिले में 816 कर्मचारियों को लगाया गया है। गांव-गांव यह आईडी बनाने का काम रोजगार सेवक व पंचायत सचिवों को दिया गया है। एक बार आईडी बनने के बाद आधार कार्ड और राशन कार्ड की निर्भरता खत्म होगी। इससे आप किसी भी जगह पर पहचान के रूप में लगा सकते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति