पीएमएयर एंबुलेंस सेवा बनी वरदान, दो अनमोल जिंदगियों को मिला नया जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रेन डेड घोषित सागर जिले के बलिराम कुशवाहा (61 वर्ष) के परिजन द्वारा दिवंगत के अंगदान-महादान के निर्णय की सराहना कर साधुवाद दिया है। जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर डुमना एयरपोर्ट से हार्ट AIIMS भोपाल पहुंचाया गया, वहीं तिलवारा के हेलीपेड से लिवर इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल भेजा गया। प्रदेश में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया और इस कार्य के लिए विशेष प्रयास करते हुए एक ही दिन में तीन ग्रीन कॉरिडोर (जबलपुर, भोपाल और इंदौर) बनाए गए। हार्ट ट्रांसप्लांट पूरा हो चुका है और लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दो जिंदगियां बचाकर महाप्रयाण पर निकले स्व. बलिराम जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने इस साहसिक निर्णय के लिए उनके परिजन का ह्रदय से आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट होने और जबलपुर, भोपाल व इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर के लिए समर्पित भाव से कर्तव्य निर्वहन के लिए उनके चिकित्सकों, पुलिस व प्रशासन को भी साधुवाद दिया है।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 22 जनवरी की शाम को एक व्यक्ति के ब्रेन डेड होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाही की। एम्स भोपाल के डॉक्टर्स की टीम रात को ही अंग रिट्रीव करने के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज गई। सुबह पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए डॉक्टरों की एक दूसरी टीम जबलपुर पहुंची और देह दानदाता के हार्ट और लिवर को निकाला गया और उसे ग्रीन कॉरिडोर का उपयोग करते हुए एम्स भोपाल में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए चोइथराम अस्पताल इंदौर भेजा गया।

दान किये गए अंगों के परिवहन के लिए पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा के वायुयान और हेलीकॉप्टर दोनों साधनों का उपयोग किया गया। हार्ट को जबलपुर से भोपाल पीएमएयर एम्बुलेंस से परिवहन किया गया, वहीं लिवर के लिए सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज जबलपुर से भोपाल एयरपोर्ट तक हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस का उपयोग किया गया और भोपाल से इंदौर लिवर पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा के वायुयान के माध्यम से भेजा गया।

इस प्रकार पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग न केवल मरीज़ों के परिवहन के लिए किया जा रहा है, अपितु ऐसे महत्वपूर्ण, पुनीत और तात्कालिक कार्यों के लिए भी किया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति