सिंगरौली जिले के महिला एवं बाल विकास के 1500 आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए खरीदे गए चम्मच और करछी घोटाला की होगी जांच

सिंगरौली जिले के महिला एवं बाल विकास के 1500 आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए खरीदे गए चम्मच और करछी घोटाला की होगी जांच

मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए जांच के आदेश 4 करोड़ से ज्यादा में खरीदे गए थे तीन बर्तन

सिंगरौली
सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास केंद्र में करोड़ो का घोटाला उजागर हुआ है। यहां भ्रष्टाचारियों ने आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की थालियों को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ दिया। बतादे कि 1500 आंगनबाड़ियों के नाम पर 5 करोड़ का बर्तन घोटाला किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि 10-20 रुपये की मिलने वाली एक चम्मच की कीमत 810 रुपये लगाई गई है। इस हिसाब से 46,500 चम्मच 3 करोड़ 76 रुपये में खरीदी गई हैं। इतना ही नहीं एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपये है, ऐसे में 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपये में खरीदी गईं। वहीं पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपये लगाई गई है, इस हिसाब से कुल 3100 जग 38 लाख रुपये के खरीदे गए। इसके अलावा 46,500 थालियों की कीमत प्रति नग 810 रुपए लगाया गया, जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही है। इस प्रकार कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई है। घोटाला उजागर होने के बाद से महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता सिंगरौली से गायब हैं। बताते हैं कि मीडिया के सवालों के जवाब से बचने के लिए महिला बाल विकास अधिकारी श्री गुप्ता दफ्तर ही नहीं आ रहे। हालांकि महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच कराने की बात कही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति