चोट के चलते नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए

मेलबर्न

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 से बाहर हो गए. 24 जनवरी (शुक्रवार) जोकोविच ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला इंजरी के चलते बीच में ही छोड़ दिया. मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में हुए इस मुकाबले में दूसरी सीड ज्वेरेव ने पहला सेट 7-6 (5) से जीत लिया था, उसके बाद जोकोविच के मुकाबला छोड़ने से जर्मन खिलाड़ी को वॉकओवर मिल गया. अब ज्वेरेव का फाइनल में सामना यानिक सिनर (इटली) और बेन शेल्टन (यूएसए) के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. सिनर को पहली वरीयता हासिल है, जबकि शेल्टन को इस टूर्नामेंट में 21वीं वरीयता मिली है.

25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना फिर टूटा

एलेक्जेंडर ज्वेरेव और नोवाक जोकोविच के बीच पहला सेट एक घंटे और 21 मिनट चला था. पहला सेट खत्म होते ही सातवीं सीड जोकोविच ने मैच से रिटायर होने का फैसला किया और उन्होंने चेयर अंपायर से हाथ मिला लिया. इससे पहले कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच को बाएं पैर में तकलीफ हुई थी. उस मैच में जोकोविच ने पहले सेट के बाद मेडिकल टाइमआउट लिया था.

बता दें कि सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब (महिला और पुरुष) जीतने के मामले में जोकोविच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्गरेट कोर्ट की बराबरी पर हैं. दोनों ने सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते हैं. हालांकि मार्गरेट ने इनमें से 13 खिताब ओपन ऐरा से पहले जीते थे. टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत साल 1968 में हुई थी. जोकोविच का सपना ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 को जीतकर कोर्ट से आगे निकलना था, लेकिन ये सपना उनका फिर टूट गया है.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (महिला-पुरुष सिंगल्स)
1. नोवाक जोकोविच (पुरुष-सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4).
2. मार्गरेट कोर्ट (महिला-ऑस्ट्रेलिया)- 24 (ऑस्ट्रेलियन-11, फ्रेंच-5, विम्बलडन-3, यूएस-5).
3. सेरेना विलियमस (महिला-अमेरिका)- 23 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-6).
4. राफेल नडाल (पुरुष- स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
5. स्टेफी ग्राफ (महिला-जर्मनी)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-4, फ्रेंच-6, विम्बलडन-7, यूएस-5).
6. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)
37- नोवाक जोकोविच
31- रोजर फेडरर
30- राफेल नडाल
19- इवान लेंडल
18- पीट सम्प्रास

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति