बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे ‘स्काई फोर्स’ के अहम किरदार वीर पहाड़िया

उज्जैन
स्काई फोर्स फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वीर पहाड़िया काफी उत्साहित हैं। उन्होंने गुरुवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिल्म की सफलता की कामना की।

वीर पहाड़िया  उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की और गर्भगृह के द्वार पर माथा टेका। पुजारी पीयूष चतुर्वेदी ने पूजन संपन्न कराया, वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने पहाड़िया का स्वागत किया।

बताया गया है कि वीर पहाड़िया ने बाबा महाकाल से स्काई फोर्स फिल्म की सफलता की कामना की। 30 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोयप्पा देवय्या के रोल में हैं, जिसमें उनकी पत्नी की भूमिका सारा अली खान निभा रही है। वीर पहाड़िया की बात करें तो यह उनकी पहली फिल्म है और वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।

पिछले दिनों उन्हें बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में भी उन्हें देखा गया था। उनका इस फिल्म के जरिए फिल्म जगत में प्रवेश हो रहा है और वह अपने डेब्यू तथा रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले दिनों वीर पहाड़िया ने कहा था कि एयरफोर्स के अधिकारी के रूप में डेब्यू करना और वह भी उस फिल्म में, जो गणतंत्र दिवस की अवसर पर रिलीज हो रही हो, यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

यह सम्मान की बात है कि मैं ऐसी भूमिका निभा रहा हूं, जो असली नायकों के साहस और बलिदान को दिखाती है। यहां हम आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में कलाकार लगे हुए है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति