दिल्ली के AIIMS में राजपाल यादव के पिता का निधन

मुंबई

एक्टर राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पर इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव थाइलैंड में वर्क ट्रिप पर थे और पिता की खराब तबीयत का पता चलने पर तुरंत ही भारत लौट आए थे। वह एक दिन पहले ही लौटे थे।

गांव में होगा राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार
राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गांव शाहजहांपुर में किया जाएगा। राजपाल और उनका परिवार शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता यहीं पर खेती-किसानी करते थे। राजपाल यादव 6 भाई हैं, पर पिता ने उनमें कभी कोई फर्क नहीं किया।

राजपाल यादव को लेकर देखा था यह सपना, प्रिंसिपल से कही थी यह बात
राजपाल यादव ने कई साल पहले 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, फिर भी उनके पिता उन्हें पढ़ा-लिखाकर बड़ा इंसान बनाना चाहते थे। जब वह एक बार होम वर्क करके नहीं ले गए, तो प्रिंसिपल ने उन्हें पीटा था। इस पर राजपाल यादव के पिता ने स्कूल जाकर प्रिंसिपल से कहा था कि अगर उनका बेटा पढ़ना नहीं चाहता, तो वह उससे मजदूरी करवाएंगे और कोई फालतू पैसे खर्च नहीं करेंगे। साथ ही कहा था कि राजपाल अपनी मेहनत से पेपर में पास होता है तो ठीक, वरना जरूरत नहीं।

राजपाल यादव ने 2018 में पिता के लिए किया था यह पोस्ट
वहीं उन्होंने साल 2018 में पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर मुझ पर आपका विश्वास नहीं होता तो मैं आज वहां नहीं होता जहां हूं। मेरे पिता होने के लिए धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं।'

राजपाल यादव को हाल ही मिली थी जान से मारने की धमकी
राजपाल यादव की बात करें, तो हाल ही उन्हें ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राजपाल यादव के अलावा कपिल शर्मा और सुगंधा मिश्रा को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति