स्वियाटेक को हराकर मैडिसन कीज ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में

मेलबर्न
अमेरिका की मैडिसन कीज ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में मैच प्वाइंट का बचाव करते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज पोलैंड की इगा स्वियातेका को शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज 29 साल की कीज ने शुरुआती सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए  5-7, 6-1, 7-6 (10-8) से जीत दर्ज की। कीज के सामने शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी एरिना सबालेंका की चुनौती होगी। बेलारूस की 26 साल की सबालेंका ने अपनी अच्छी सहेली और 11वीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन बनने की ओर कदम बढ़ाया।

स्वियातेक को शिकस्त देने के बाद कीज कोर्ट पर बैठ गई और रैकेट नीचे रख अपने हाथों से सिर को पकड़ लिया। उन्होंने शायदा मैच में शानदार वापसी करने को ‘काफी नाटकीय समापन' करार देते हुए कहा कि मैं अब भी यह समझने की कोशिश कर रही हूं कि मैंने यह सब कैसे किया। इस 19वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 5 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन को हराने को बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगा जैसे मैं इसमें बने रहने के लिए संघर्ष कर रही हूं। यह बहुत ज्यादा उतार-चढाव से भरा मैच था।

सबालेंका अगर इस बार भी चैंपियन बनती है तो फिर वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल में मार्टिना हिंगिस के बाद खिताबी हैट्रिक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएगी। हिंगिस ने 1997 से 1999 तक यह कारनामा किया था। सेरेना विलियम्स भी 2015 से 2017 तक 3 बार इसके फाइनल में पहुंची है लेकिन वह 2 बार चैंपियन बनी थी। फाइनल में जगह बनाने के बाद सबालेंका ने कहा कि मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। मुझे अपने आप पे गर्व है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि हम खुद को ऐसी स्थिति में पहुंचाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि अगर मैं खुद को इतिहास (किताबों) का हिस्सा बना पाऊं, तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखने वाला होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति