नक्सली चलपति को बताया भगवान, भड़के डिप्टी सीएम शर्मा , बोले- सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी, उसके लिए ऐसी बात समझ से परे

रायपुर

दो दिन पहले मारे गए एक करोड़ के ईनामी नक्सली चलपति को उसके ससुर द्वारा भगवान बताए जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने स्कूल बनने नहीं दिया, बिजली-पानी पहुंचने नहीं दी, कई बच्चों को बेघर किया, पुलिस से मिले होने की बात कहते हुए सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी. उसके लिए ऐसी बातें समझ से परे है.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठन बैठक से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में मनी म्यूल मामले में साइबर रेंज ने कार्रवाई करते हुए 3 नाइजीरियन सहित 62 लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर रायपुर रेंज की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई होगी. इसमें और बड़ी सफलताएं पुलिस को मिलेगी. एनडीपीएस और साइबर क्राइम के जितने केसेस हैं, उन सभी को मिलाकर देखा जा रहा है. जो भी बाहर से आकर या आस-पास के देशों से आकर यह काम कर रहे हैं, प्रदेश में पूरी योजना के साथ उनकी शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी.

VVPAT पर भूपेश बघेल के सवाल पर कसा तंज
EVM में VVPAT नहीं होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन आयोग से किए गए सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सरकार आने पर भूल जाते है कि ईवीएम से ही चुनाव हुए हैं. ये वही लोग हैं, जो महाराष्ट्र में चुनाव हारने पर धरने पर बैठते हैं, और झारखंड में चुनाव जीतने पर कपड़े बदलकर शपथ लेते हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति