ओबीसी आरक्षण का मुद्दा, विधायक कौशिक बोले- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से होता है चुनाव

 रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस भाजपा को घेरने में जुटी है. कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि यह कोई बीजेपी का निर्णय नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के हिसाब से चुनाव हो रही है. ओबीसी वर्ग को पर्याप्त टिकट दिया जाएगा. कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है.

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक का सिलसिला आज सुबह से शुरू हो गया है. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बैठक हो रही है. निकाय चुनाव के लिए बनाए गए समितियों के साथ चर्चा हो रही है. समितियों और कोर कमिटी के सदस्यों से वन टू वन चर्चा हो रही है.

बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ नाम यहां से तय हो जाएंगे, और कुछ नाम का पैनल बनाया जाएगा. बहुत शीघ्र नाम घोषित होने की संभावना है. महापौर का नाम एक दिन बाद आएगा.

पिटने वाले हैं कांग्रेस के सारे मोहरे
कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर कहा कि जहां सरकार आती है, वहां सभी बातों को भूल जाते हैं. हार के बाद कांग्रेस को क्या बोलना है, उसकी भूमिका भूपेश बघेल तैयार कर रहे हैं. नगरीय निकाय में भी कांग्रेस की हार होने वाली है. कांग्रेस के सारे मोहरे पीटने वाले हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति