हेयर ग्रोथ और हेयर फॉल को रोकने में फिटकरी है फायदेमंद

हम अपने बालों को साफ रखने के लिए और उनका झड़ना रोकने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी गंदगी रह जाती है जो हमारे बालों की ग्रोथ पर असर डालती है। ऐसे में एक चीज है जो आपके बालों की इन सभी समस्याओं को चुटकियों में ठीक कर सकती है। जी हां और ये आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की, जिसका इस्तेमाल चेहरे पर किया जाता है।

ब्यूटीफुल यू के नाम ने इंस्टाग्राम हैंडल करने वाली एक कंटेंट क्रिएटर ने फिटकरी हेयर वॉश का नुस्खा शेयर किया है। आपको बता दें कि फिटकरी जितनी फायदेमंद हमारी त्वचा के लिए होती है, उससे कई गुना बालों को लाभ पहुंचाती है। इसलिए आज हम आपको फिटकरी से एक ऐसा हेयर वॉश बनाने का तरीका बताने वाले हैं जो बालों का झड़ना रोकने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ को भी बूस्ट करने का काम करेगा। यानी कि आज से हेयर फॉल को बाय-बाय। तो फिर आइए बिना देर किए जानते हैं फिटकरी हेयर वॉश बनाने का तरीका।

बालों के लिए फिटकरी
जिस तरह चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह बालों के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको फिटकरी से हेयर वॉश बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

सबसे खास बात ये है इस नुस्खे में आपको फिटकरी के साथ-साथ नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के फायदे भी मिलेंगे। आइए जानते हैं इस हेयर वॉश को बनाने के लिए और क्या चाहिए।

फिटकरी हेयर वॉश बनाने के लिए क्या चाहिए?

    कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
    नींबू का रस- 1/2
    फिटकरी- 1/2 चम्मच
    शैम्पू- 1 चम्मच
    नीम की पत्तियों का पानी- 1 कटोरी​

ऐसे तैयार करें हेयर वॉश
    सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें पहले कॉपी, नींबू का रस, फिटकरी और नीम का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसमें एक चम्मच शैम्पू का डालकर घोल लें।
    इस हेयर वॉश को अपने बालों पर लगाएं और शैंपू की तरह अच्छे से स्कैल्प की मसाज करें।
    साफ पानी से हेयर वॉश कर लें। देखें कैसे आपकी स्कैल्प की सारी गंदगी साफ हो गई है और बाल भी शाइन कर रहे हैं।
    आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार लगाएं और अपने बालों पर बेहतरीन असर देखें।​

फिटकरी से बाल धोने के फायदे
अगर आप फिटकरी के पानी से हेयर वॉश करते हैं तो ये आपकी बालों के झड़ने की समस्या को कम करने, हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने, स्कैल्प पर होने वाली खुजली और डैंड्रफ को कम करने में फायदेमंद होता है। साथ ही अगर आपके बाल रूखे हैं तो ये उन्हें भी सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करेगा। आप एक बार इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति