महासमुंद बस हादसा : सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, यह घटना अत्यंत दुखद, प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर

महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत और 43 लोगों के घायल होने की खबर पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह घटना अत्यंत दुखद है. घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं.

सीएम साय ने कहा, ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

    महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची के निधन और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

    ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक…
    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 24, 2025

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 23 N 2400 दुर्ग से पुरी जा रही थी. रास्ते में सुबह करीबन चार बजे सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक (RJ 17 GA 5673) से बस जा भिड़ी. दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति