मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई दी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर शुक्रवार को माइकल मार्टिन को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई। हम साझा मूल्यों और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों मार्टिन को गठबंधन सरकार का प्रमुख चुना गया था। आयरलैंड के चुनाव में मार्टिन की 'फियाना फेल' पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। लेकिन पार्टी उतनी सीटें जीतने में कामयाब नहीं हो पाई जिससे वे खुद अपने बलबूते सरकार बना सके। कई हफ्तों की बातचीत के बाद, दक्षिणपंथी पार्टियां 'फियाना फेल' और 'फाइन गाएल' कई निर्दलीय सांसदों के समर्थन से गठबंधन बनाने पर सहमत हुईं। आयरलैंड में पिछले साल 29 नवंबर को हुए चुनाव में 'फियाना फेल' ने 174 सीटों में से 48 सीटें जीती थी, जबकि 'फाइन गाएल' पार्टी ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति