गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों की छुट्टी का ऐलान

वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिंसिपल को एक ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें दावा किया गया कि पाइपलाइन में बम रखे गए हैं। धमकी भरा ईमेल शुक्रवार तड़के चार बजे आया।

सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर छात्रों को आज छुट्टी दे दी गई है। बीडीएस की टीम गहन जांच करने नवरचना स्कूल और विश्वविद्यालय पहुंची। बीडीएस टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करना शुरू कर दिया, जबकि क्राइम ब्रांच और पीसीबी पुलिस की टीमें भी तलाशी अभियान में शामिल हो गईं।

सूत्रों के अनुसार, नवरचना स्कूल में वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं के बच्चे भी पढ़ते हैं। पुलिस ने बम की धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते गुरुवार को मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा इलाकों में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक टीम स्कूल परिसर पहुंची और जांच शुरू की थी। ईमेल में दावा किया गया था कि बम अफजल के गिरोह ने लगाया था।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति