भारतीय किसान संघ ने 5 फरवरी को भोपाल में एकदिवसीय धरने का ऐलान किया

 भोपाल

भारतीय किसान संघ ने आगामी 5 फरवरी को भोपाल में एकदिवसीय धरने का ऐलान किया है। इस धरने के बाद संगठन वल्लभ भवन का घेराव भी करेगा। इस आंदोलन का नाम “किसान अधिकार रैली एवं वल्लभ भवन घेराव” रखा गया है। किसानों की समस्याओं और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए संघ ये आंदोलन करने जा रहा है।

भारतीय किसान संघ एक गैर-राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी स्थापना 4 मार्च 1979 को की गई थी। संघ अपनी स्थापना के बाद से ही किसानों के हितों और अधिकारों के लिए काम कर रहा है। अब भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याएं गंभीर हो चुकी हैं, और शासन-प्रशासन द्वारा किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

भारतीय किसान संघ 5 फरवरी को भोपाल में “किसान अधिकार रैली एवं वल्लभ भवन घेराव” करने जा रहा है। इस दौरान मध्य भारत प्रांत के सोलह जिले के किसान राजधानी में एक दिन के धरने पर बैठेंगे और फिर वल्लभ भवन का घेराव करेंगे। संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है, घोषणाएं करती है उनकी बात नहीं सुन रही है और यही वजह है कि वो इस आंदोलन के लिए मजबूर हो गए है।

किसानों की प्रमुख मांगें

    राजस्व एवं भूमि संबंधित समस्याएं : राजस्व फोती नामांतरण, बंटवारा सीमांकन, ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं नक्शा सुधारा जाए।

    समर्थन मूल्य : गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2700 प्रति क्विंटल और धान का ₹3100 प्रति क्विंटल दिया जाए। सभी फसलों को समर्थन मूल्य से नीचे न खरीदा जाए।

    बिजली :हॉर्स पॉवर क्षमता वृद्धि वापस की जाए, जल चुके ट्रांसफार्मर और लाइनों की समय सीमा में बदली हो, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए। घरेलू एवं कृषि कनेक्शन की मौके पर की जाँच कराकर बिल राशि समाप्त किये जाये।

    कृषि : डी.ए.पी. और यूरिया खाद का नगद वितरण सहकारिता के माध्यम से और समय पर किया जाए। मण्डी में किसानों का भुगतान मण्डी परिसर में ही किया जाए और सभी मण्डियों में बड़े फ्लेट कोटे से तुलाई अनिवार्य की जाए।

    पशुपालन : नकली दूध बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। गाय का दूध गुणवत्ता के आधार पर खरीदा जाए। गाय अभ्यारण बनाए जाएं।

    सिंचाई : प्रस्तावित और स्वीकृत नहरों के काम पूरे किया जाए।

    झूठे मामले : किसानों पर बने सभी प्रकार के झूठे प्रकरण वापस लिए जाएं।
    जीआई टैग : पूसा बासमती धान को जी.आई. टैग दिलाया जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति