आनंद उत्सव की गतिविधियों के उत्कृष्ट फोटो और वीडियो के चयन पर मिलेंगे पुरस्कार

भोपाल

प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्कृतिक और परम्परागत खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो के चयन के लिये एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आनंद उत्सव कार्यक्रम से जुड़े आनंदक, नागरिक और आयोजक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कोई भी व्यक्ति राज्य आनंद संस्थान की वेबसाईट पर 5 फरवरी 2025 तक आयोजन के फोटो और वीडियो अपलोड कर सकता है। इन अपलोड किये गये फोटो एवं वीडियो में से तीन उत्कृष्ट फोटो एवं तीन उत्कृष्ट वीडियो का चयन कर पुरस्कृत किया जायेगा।

प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटो एवं 2 वीडियो ही अपलोड कर सकेगा। वीडियो लगभग 2 मिनिट और फोटो का साईज 3 एमबी तक का हो सकता है। जिस नाम से फोटो और वीडियो अपलोड किया जायेगा, चयनित होने पर पुरस्कार की राशि उसी व्यक्ति को देय होगी। यदि एक ही फोटो/वीडियो एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा भेजा जाता है तो जिस व्यक्ति की प्रविष्टि पहले होगी, चयनित होने पर पुरूस्कार उसी को प्रदान किया जायेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति