वैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया

रायपुर

महासमुंद जिले के बागबाहरा के सीमा जांच चौकी नर्रा (कोमाखान) पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में रात 12 बजे की गई। जांच के दौरान, वाहन चालक धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका। इस कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और धान से लदे वाहन को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा की अभिरक्षा में सौंप दिया।

इसके अलावा, कोमाखान तहसील के बाघामुड़ा समिति में निरीक्षण के दौरान तीन किसानों का धान गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। कुल 170 क्विंटल धान की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे वापस लौटा दिया गया। प्रशासन ने यह कदम खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और किसानों को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया है। अधिकारियों ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन और खराब गुणवत्ता वाले धान के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति