पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का बांग्लादेश में फिर से सक्रिय होना और दोनों देशों के बीच बढ़ता सैन्य सहयोग, अलर्ट हो गया भारत

नई दिल्ली

पाकिस्तान (Pakistan) अपने टॉप सैन्य अधिकारियों और जासूसों को बांग्लादेश भेज रहा है. इससे भारत अलर्ट मोड में आ गया है. भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह हाल के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में 'उचित कदम उठाएगा.' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "हम देश और क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं और सरकार उचित कदम उठाएगी."

ये बयान मेजर जनरल शाहिद आमिर अफसर के नेतृत्व में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक हाई-प्रोफाइल डेलिगेशन की शुक्रवार को बांग्लादेश की तीन दिवसीय दौरे के बाद आई हैं.

यह दौरा हाल ही में बांग्लादेश के टॉप सैन्य अधिकारियों द्वारा पाकिस्तान की यात्रा के बाद हुआ है, जहां उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की थी. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटाए जाने के बाद मचे बवाल के बाद से ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार की पाकिस्तान के साथ नजदीकी बढ़ गई. इससे भारत में खतरे की घंटी बज गई है.

भारत के लिए चेतावनी

सुरक्षा मंजूरी के बिना किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वीजा देने के बांग्लादेश के फैसले ने लोगों को चिंतित होने को मजबूर कर दिया है. एक्सपर्ट्स ने ISI और जमात की गतिविधियों में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति