नींबू का रस और फिटकरी के इस्तेमाल से कम होगी झुर्रियां और दाग-धब्बे

चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे कम करने के लिए नींबू का रस और फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सर्दियों में होनेवाली कुछ ब्यूटी प्रॉब्लम्स भी इस नुस्खे से कम होती हैं।

नींबू के साथ फिटकरी मिलाकर इस्तेमाल करने के फायदे
फिटकरी यूं तो घरों में इस्तेमाल होनेवाली साधारण-सी चीज है लेकिन, इसका इस्तेमाल स्किन केयर और अच्छी हेल्थ के लिए भी किया जाता है। फिटकरी का इस्तेमाल खाने-पीने की कुछ चीजों के साथ भी किया जाता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी-बायोटिक्स प्रॉपर्टीज होती हैं। ये तत्व स्किन, बालों और हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर करती हैं। फिटकरी के इस्तेमाल का एक तरीका है नींबू के जूस के साथ। अगर आप नींबू के जूस में थोड़ी-सी फिटकरी मिलाकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कई प्रॉब्लम्स खत्म हो सकती हैं। आइए जानें नींबू-फिटकरी के उन्हीं फायदों के बारे में।

रिंकल्स की समस्या होती है कम
स्किन के लिए फिटकरी और नींबू के रस का एक फायदा यह भी है कि यह मिश्रण आपके चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकता है। रिंकल्स की परेशानी से बचने के लिए आप चेहरे पर नींबू का रस और फिटकरी लगा सकते हैं।  

झाइयां करे दूर
चेहरे पर एक्ने के दाग, डार्क स्पॉट्स और झाइयां कम करने के लिए भी फिटकरी और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के रस में फिटकरी मिलाकर लगाने से एक्ने-पिम्पल्स की समस्या कम होती है।

स्किन एक्सफॉलिएशन
स्किन पर जमा डेड स्किन की परत को साफ करने के लिए आप नींबू के रस में फिटकरी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपका स्किन एक्सफॉलिएशन होता है और त्वचा की डीप क्लिनिंग होती है। इससे स्किन पर निखार आता है।

डैंड्रफ की समस्या से आराम
फिटकरी और नींबू आपके बालों के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकते हैं। फिटकरी में पाए मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व सर्दियों में होनेवाली डैंड्रफ की समस्या से आराम दिलाता है। यह मिश्रण स्कैल्प में बैक्टेरिया और इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। आप सिर में नींबू के रस और फिटकरी को मिक्स करके लगा सकते हैं जो आपको रूसी की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

ड्राई हेयर
रूखे-सूखे और बिखरे बालों की समस्या को कम करने में भी फिटकरी और नींबू के रस का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। आप नारियल के तेल में फिटकरी और नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बालों की शाइन और सॉफ्टनेस बढ़ती है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति