छत्तीसगढ़-11पुलिस कर्मियों समेत 942 जवानों को मिलेगा वीरता अवार्ड

रायपुर।

गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ के 11 समेत 942 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से जवानों को यह अवार्ड मिलेगा। वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया।

सीआरपीएफ के 19 और उत्तर प्रदेश पुलिस के17 जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। 942 जवानों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं में सेवा देने वाले जवान हैं। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया। 95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं।

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट –
वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) की राज्य दर आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा किस विभाग के कितने जवान –
विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 04 सुधार सेवा (Reforms Department) को प्रदान किए गए हैं. सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

विशिष्ट सेवा से तहत राज्यवार लिस्ट –
विशिष्ट सेवा के तहत अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड दिया गया। विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. दिल्ली पुलिस आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ-सीबीआई 6, आईबी को 8 अवॉर्ड दिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति