जोबर्ग सुपर किंग्स को 14 रन से हराकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

गक्बेरहा
दो बार की गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप एसए20 लीग में यहां जोबर्ग सुपर किंग्स पर 14 रन की जीत के साथ लगातार चौथी सफलता हासिल की। टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों सत्र की चैंपियन सनराइजर्स की टीम इस जीत के बाद 19 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वह पार्ल रॉयल्स से केवल एक अंक नीचे है, जिसने एक मैच कम खेला है।

सनराइजर्स की जीत में एक बार फिर कप्तान एडेन मारक्रम और मार्को यानसेन ने अहम योगदान दिये। टीम ने चार विकेट पर 165 रन बनाने के बाद सुपरकिंग्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन पर रोक दिया। मारक्रम ने 29 गेंद में 43 रन बनाये जबकि टीम में वापसी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी खेली। सलामी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने भी 37 रन का योगदान दिया। यानसेन (19 रन पर दो विकेट) नई गेंद से पावरप्ले में शिकंजा कस कर सुपरकिंग्स को बैकफुट पर धकेल दिया।

उन्होंने इस दौरान आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान फाफ डुप्लेसी (18 गेंद में 27 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। डुप्लेसी को पांचवें ओवर में  आउट होने से दो गेंद पहले जीवनदान भी मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके।

डेवोन कोन्वे ने 40 गेंद में 43 रन की पारी के साथ एक छोर से संयमित बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अच्छा साथ नहीं मिला। सनराइजर्स के लिए यानसेन के अलावा रिचर्ड ग्लीसन (37 रन पर दो विकेट), ओटनील बार्टमैन (32 रन पर दो विकेट), लियाम डॉसन (10 रन पर एक विकेट) और मार्कराम (21 रन पर एक विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी कर सुपरकिंग्स को लक्ष्य से दूर रखा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति