जुनैद और खुशी के साथ काम करना खूबसूरत अनुभव : फराह खान

मुंबई,

बॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने कहा है कि जुनैद खान और खुशी कपूर के साथ काम करना उनके लिये खूबसूरत अनुभव रहा है।

फराह खान ने कहा कि आज के नए सितारों के साथ काम करना उनके लिए एक इमोशनल अनुभव है, क्योंकि ये उन बड़े सितारों के बच्चे हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काम किया था। उन्होंने बताया कि जब वह इन स्टार किड्स को परफॉर्म करते हुए देखती हैं, तो उन्हें उनके पेरेंट्स के साथ बिताए गए दिन याद आ जाते हैं।

फराह खान ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को फिल्म लवयापा में कोरियोग्राफ करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था क्योंकि मुझे याद है, जब मैंने आमिर के साथ जो जीता वही सिकंदर में काम किया था, उसी दौरान जुनैद का जन्म हुआ था। हम सभी मंसूर और बाकी दोस्तों के साथ उनके घर उन्हें बधाई देने गए थे। श्रीदेवी के साथ भी मेरा खास रिश्ता था। मैं श्रीदेवी, बोनी और पूरे कपूर परिवार के काफी करीब थी। मेरे लिए उनके बच्चों के साथ काम करना बेहद खास और खूबसूरत अनुभव था।

फराह ने कहा, यह अजीब सा लगता है कि मैं इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं। मुझे ऐसा महसूस नहीं होता, लेकिन जब मैं इन लोगों के साथ शूट करती हूं, तो एहसास होता है कि, ओह माय गॉड, मैंने अपने करियर की शुरुआत आमिर के साथ की थी और अब मैं उनके बेटे को कोरियोग्राफ कर रही हूं। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी को रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति