भाजपा ने किया दावा, दिल्ली में कबाड़ी के पास मिले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के 30 हजार फॉर्म और पैन-आधार

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर एक बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि 'आप' ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जो फॉर्म महिलाओं से भरवाए थे उन्हें कबाड़ी को दे दिए। सचदेवा ने दावा किया है कि एक ही कबाड़ी के पास ऐसे 30 हजार फॉर्म, आधार, पैन, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल पाए गए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सामने फॉर्म और कागजातों के ढेर दिखाए। उन्होंने दावा किया कि ये फॉर्म मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के हैं, जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने भरवाए थे। सचदेवा ने कहा कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के एक कबाड़ी के पास ऐसे 30 हजार फॉर्म, महिलाओं के आधार, पैन कार्ड और बैंक डिटेल थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कागजात कबाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी को दिए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली वालों को लूटने और धोखा देने का काम करते हैं। झूठे वादे करना, झूठी घोषणाएं करना और भी ताल ठोंकना। आज जो चीजें में सामने लाया हूं यह दिखाता है कि कैसे वह दिल्लीवालों को ठगने का काम कर रहे हैं। माताओं-बहनों के विश्वास के साथ खेलते हैं। अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के बड़े दावे किए, 2100 रुपए देने का। घर-घर रजिस्ट्रेशन किया। वो डेटा भी लिया गया, जिसकी शिकायतें लगातार आ रही थीं कि डिजिटल फ्रॉर्ड अचानक बढ़ गए हैं।’

सचदेवा ने कहा कि सिर्फ एक विधानसभा सीट तिमारपुर का डेटा है। 30 हजार फॉर्म हैं महिला सम्मान योजना के सिर्फ एक सीट पर मिले हैं। 70 विधानसभा में कितना लूटा होगा आप समझ लीजिए। सचदेवा ने कहा कि ना जाने यह डेटा कितने लोगों के पास जाएगा और किस-किसके अकाउंट से कितने पैसे निकलेंगे इसका कोई अंदाजा लगा सकता है?

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी। चुनाव बाद महिलाओं को मासिक 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। इसके लिए महिलाओं से रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। रजिस्ट्रेशन सरकार की ओर से नहीं किया गया है बल्कि आम आदमी पार्टी ने इसे अंजाम दिया है। भाजपा डेटा की सुरक्षा को लेकर पहले से चिंता जाहिर कर रही थी।

admin

Related Posts

मुकेश नायक ने छोड़ा पद, MP कांग्रेस में मीडिया विभाग में उथल-पुथल

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में…

बीमारी और इंतजार के बाद सक्रिय, शशि थरूर ने CWC मीटिंग में दिखाई तेज़ी

नई दिल्ली कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की शनिवार को बैठक हो रही है. इंदिरा भवन में हो रही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ