गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

भोपाल
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर यात्री गाड़ियों पर खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती भी कर दी गई है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। भोपाल सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम चौबीसों घंटे ट्रेनों और स्टेशनों पर सतर्क निगरानी कर रही है।

आरपीएफ भोपाल के प्रभारी निरीक्षक, अधिकारियों और स्टाफ ने सुरक्षा उपकरणों के साथ प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, एफओबी (फुट ओवर ब्रिज), पार्किंग क्षेत्र, स्टेशन आउटर एरिया, और ट्रेनों में गश्त और जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अनियमित और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सघन निगरानी की जा रही है। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर एचएचएमडी, स्वान दस्ते, बैग चेकिंग, और विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थों की जांच की जा रही है।

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और भीड़ पर नजर रखी जा रही है बताया गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों प्लेटफॉर्म, आउटर एरिया और ट्रेनों में सुरक्षा मार्च पास्ट के साथ गश्त तेज कर दी गई है। इस सतर्कता और सुरक्षा उपायों का उद्देश्य यात्रियों को निर्भय और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति