आज मानेगा 75वां गणतंत्र दिवस, इस समारोह में शामिल होने आ रहे है भारत के एक राजा, जाने कौन हैं रमन राजमन्नन

नई दिल्ली
आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। खास बात है कि इस कार्यक्रम में भारत के ही एक समुदाय मन्नन के राजा रमन राजमन्नन को भी न्योता भेजा गया है। भले ही उनके पास रियासत ने हो, लेकिन आज भी समुदाय के हजारों परिवार उनकी बात को महत्व देते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो हैं।

कौन हैं रमन राजमन्नन
रमन केरल के एकमात्र आदिवासी राजा हैं और मन्नन समुदाय के प्रमुख हैं। 26 जनवरी के कार्यक्रम में वह उनकी पत्नी बिनुमोल हिस्सा लेंगे। उन्होंने पूर्व में राजा रहे आर्यन राजमन्नन के निधन के बाद 12 साल पहले ताज संभाला था। वह आज भी सामाजिक कार्यकमों में मुकुट या थलाप्पावु पहनते हैं। रमन 3 हजार मन्नन परिवारों के चीफ हैं। अखबार से बातचीत में रमन बताते हैं, 'हमारे लोग किसान और मजदूरी करते हैं। इनमें से अधिकांश महात्मा गांधी रूरल एम्पलॉयमेंट गारंटी एक्ट योजना में काम करते हैं। एक वर्ग जंगलों के उत्पादों का काम करता है।'

उन्होंने कहा, '80 के दशक में समुदाय के एक सदस्य पांडियन दिल्ली के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मैं समुदाय का पहला राजा हूं, जिसे कार्यक्रम में बुलाया गया है। हमें एसएसी एसटी विभाग की तरफ से बताया गया है कि हर राज्य से आदिवासी जोड़े को भेजा जा रहा है। मुझे बीते साल नवंबर में जानकारी दी गई थी, ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।'

रियासत: रमन राजमन्नन अपनी राजधानी इडुक्की कांचियार पंचायत के तहत आने वाले कोझिमाला गांव को राजधानी मानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज के समय में मन्नान समुदाय के लोग 46 बस्तियों में रहते हैं। इनमें से अधिकांश इडुक्की जिले में हैं, जबकि, कुछ एर्नाकुलम और थ्रिसूर जिलों में हैं। समुदाय के अधिकांश लोग दैनिक मजदूरी का काम करते हैं। ये समुदाय अपने रीति रिवाजों को लेकर भी खासा चर्चा में रहता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति