इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए किए कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की तरफ से कई बदलाव का ऐलान किया गया है। ऐसे में इंस्टाग्राम चलाने वालों की मजे आने वाले हैं, क्योंकि इंस्टाग्राम पर अब पहले के मुकाबले बड़ी रील्स बना पाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर रीडिजाइन प्रोफाइल ग्रिड को रोलआउट किया जाएगा। साथ ही रील टैप पर एक नया सेक्शन देखने को मिलेगा, जो दोस्तों के लाइक वीडियो को दिखाएगा। इस्टाग्राम में आपको एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप दिया जाएगा, जिसे Edits के नाम से जाना जाएगा।

Instagram Reels की बढ़ी लिमिट
इंस्टाग्राम के हेड Adam Mosseri ने कहा कि यूजर अब 3 मिनट लंबी रील को अपलोड कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा फीडबैक मिला था कि 90 सेकेंड की रील लिमिट काफी कम है। ऐसे में कंपनी ने 3 मिनट रील लिमिट का ऐलान किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम की तरफ से पहले भी लंबी वीडियो पोस्ट करने की सुविधा थी, लेकिन इंस्टाग्राम उसे रील नहीं बल्कि रेगलुर पोर्ट की तरह जगह देता था।

इंस्टाग्राम का रीडिजाइन प्रोफाइल ग्रिड
इंस्टग्राम ने प्रोफाइल ग्रिड आप्शन का ऐलान किया है, जो कंटेंट को आपके वीडियो और पोस्ट को चौकोर की जगह आयताकार फ्रेम में दिखाएगा। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर वीडियो वर्टिकली पोस्ट होते हैं, जबकि चौकोर ग्रिड में वीडियो क्रॉप हो जाते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम ने रीडिजाइन प्रोफाइल ग्रिड पेश करने का ऐलान किया है। जिससे फोटो और वीडियो के विजुअल्स खराब न हो।

इंस्टाग्राम का नया रील सेक्शन
रील टैब में एक अलग सेक्शन दिखेगा, जिसमें दोस्तों के लाइक वीडियो दिखेंगे। ऐसे में जब आप अब रील टैब में जाएंगे, तो एक अलग फीड टॉप राइट कार्नर में दिखेगा।इंस्टाग्राम इस फीचर को सबसे पहले कुछ चुनिंदा देशों में रोलआउट करेगा। इसके बाद बाकी देशों में इस फीचर को पेश किया जा सकता है।

इंस्टाग्राम एडिट ऐप
इंस्टाग्राम की ओर से एक वीडियो एडिटिंग ऐप को पेश किया गया है, जिसे एडिट के नाम से जाना जाएगा। इसमें क्रिएटिव टूल दिये जाएंगे। साथ ही हायर वीडियो क्वॉलिटी का सपोर्ट मिलेगा। इसमें यूजर अपने वीडियो को एडिट करने के साथ ड्रॉफ्ट भी कर पाएंगे। हालांकि यह ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है। हालांकि ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर प्री-रजिस्टर्ड किय जा सकेगा। लिस्टिंग के मुताबिक इंस्टाग्राम के नए ऐप को 13 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति