मौनी अमावस्या से पहले ही भीड़ इतनी बढ़ गई है कि बसों में सीट नहीं मिल पा रही, अब हवाई यात्रा भी हुई महंगी

महाकुंभ नगर
मौनी अमावस्या से पहले ही भीड़ इतनी बढ़ गई है कि बसों में सीट नहीं मिल पा रही। ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 400 के ऊपर जा चुकी है। यात्रियों ने हवाई यात्रा का विकल्प खोजना शुरू किया तो विमानों के किराये ने जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। राउंड ट्रिप (आना-जाना का टिकट) के लिए चेन्नई का किराया एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा किराया कनेक्टिंग फ्लाइटों का बढ़ा है।

मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को चेन्नई से पहली कनेक्टिंग फ्लाइट मुुंबई के रास्ते दोपहर सवा एक बजे प्रयागराज आएगी। यह 30 जनवरी को दो बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट में दोनों ओर के लिए 1,13,962 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली से आने-जाने के लिए एयर इंडिया, अकासा एयर, एलाइंस एयर, इंडिगो एयरलाइंस व स्पाइसजेट की ओर से 50 से 70 हजार रुपये तय हो गया है। फ्लेक्सी फेयर के चलते किराया एक लाख रुपये तक जा सकता है।

अभी राउंड ट्रिप के लिए मुंबई का किराया 60 हजार, हैदराबाद का 54 हजार, बेंगलुरु का 70 हजार, कोलकाता का 70 हजार, अहमदाबाद का 54 हजार है। भुवनेश्वर का 49 हजार, रायपुर का 48 हजार, लखनऊ का 49 हजार, गुवाहाटी का 50 हजार, जयपुर का 54 हजार, भोपाल का 42 हजार रुपये हो चुका है। इसके अलावा जम्मू का किराया 60 हजार, श्रीनगर का 66 हजार, अमृतसर का 56 हजार, इंदौर का 50 हजार, कोच्चि का 71 हजार, नागपुर का 52 हजार रुपये पहुंच गया है। वहीं, एक ओर की उड़ान का किराया भी 40 हजार के पार हो गया है।
 
30 को लखनऊ का किराया 10,742 रुपये
लखनऊ से प्रयागराज की दूरी 200 किलोमीटर है। सामान्य दिनों में लखनऊ से प्रयागराज का किराया दो हजार से 2200 रुपये होता है। लेकिन 29 जनवरी के लिए यहां का किराया 10,742 रुपये पहुंच गया है। वापसी में भी यही स्थिति है। हालांकि कनेक्टिंग फ्लाइटों के किराये में अधिक वृद्धि हुई है। 27 को लखनऊ से प्रयागराज वाया दिल्ली का किराया 39,234 व 30 जनवरी को 43,444 रुपये पहुंच गया है।
 
कहां के लिए मिल रहीं फ्लाइट
प्रयागराज एयरपोर्ट से 27 शहरों के लिए बुकिंग हो रही है। इनमें से ज्यादातर कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। स्पाइस जेट अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोलकाता आदि के लिए टिकट उपलब्ध करा रहा है। इंडिगो ने दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, रायपुर, लखनऊ, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, नागपुर, चेन्नई के लिए बुकिंग शुरू की है। एलाइंस एयर ने कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली, जयपुर, जबलपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ व देहरादून, बिलासपुर के लिए, जबकि अकासा एयर मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद के लिए विमान सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति