ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा: सीएम सुक्खू

शिमला
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा। पूर्व जयराम सरकार ने पानी के बिल माफ (Himachal Water Bill) किए थे। नए सिरे से इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसलिए तीन महीनों के बिल एक साथ जारी किए जाएंगे।

जल शक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में बिल तैयार कर जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने प्रति कनेक्शन 100 रुपए लेगी, यानि किसी के घर में दो कनेक्शन है तो 200 व तीन कनेक्शन का तीन सौ रुपए बिल चुकता करना पड़ेगा।

गांव में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करने जा रहा है। चूंकि सरकार ने अक्टूबर से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे इसलिए अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का पानी का बिल अभी एक साथ चुकाना होगा। प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
पहले पिछले बिल भी ले रहा था विभाग
बिल वसूलने को लेकर पहले विवाद हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिल तब से जारी कर दिए गए थे जब से इसे बंद किया गया था। ऐसे में लोगों को हजारों के बिल दिए जा रहे थे। मामला सरकार तक पहुंचा था। कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ने यह मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया था।

कैबिनेट में इस पर विस्तृत चर्चा की थी जिसके बाद 100 रुपए शुल्क तभी से लेने का निर्णय लिया गया जब से इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में 17 लाख घरों में पानी के कनेक्शन हैं। सबसे अधिक चार लाख पानी के कनेक्शन जिला कांगड़ा में हैं।

साल 2019 में हिमाचल में जल जीवन मिशन योजना लागू हुई थी, इससे पहले प्रदेश में करीब 7.63 लाख पानी के कनेक्शन थे। जल जीवन मिशन लागू होने के बाद करीब 9.50 लाख घरों में पानी के नल लगे। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं व दिव्यांगजन को इसमें छूट दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति