पिम्पल्स बढ़ा सकते हैं ये फूड्स, आज ही करें बंद

पिम्पल्स या मुहांसों की समस्या लगभग हर किसी को कभी ना कभी होती ही है। स्किन से जुड़ी यह सबसे कॉमन प्रॉब्लम है जिसके कई कारण हैं। स्किन पोर्स में छुपी गंदगी, चिपचिपापन, धूप और प्रदूषण से होने वाला डैमैज पिम्पल्स की समस्या बढ़ा सकता है। लेकिन, क्या आप जनते हैं कि आपकी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ कॉमन फूड्स भी पिम्पल्स का कारण बन सकते हैं। जी हां, ये फूड्स पिम्पल्स और एक्ने की परेशानी को बढ़ा सकते हैं। पढ़ें उन्हीं फूड्स के बारे में यहां-

शक्कर
सफेद चीनी एक रिफाइंड फूड है जिसमें कार्ब्स और कैलोरी के अलावा कुछ भी नहीं होता। शकक्र आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती है जिससे एक्ने की समस्या गम्भीर हो सकती है। बिस्किट, कुकीज और बोतलबंद ड्रिंक्स में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसीलिए, तुरंत इनका सेवन बंद कर दें।  Also Read – दूध की चाय या काली चाय कौन सी है ज्यादा फायदेमंद?

डेयरी प्रॉड्क्ट्स
कुछ स्टडीज के अनुसार दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स की वजह से एक्ने की प्रॉब्लम हो सकती है। विशेषकर टीनएज में आनेवाले पिम्पल्स और एक्ने की समस्या गम्भीर बन सकती है। दूध और आइसक्रीम जैसी चीजों के सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल असंतुलित हो जाता है और यह एक्ने की परेशानी को बढ़ा सकता है।

फास्ट फूड्स
जंक फूड और फास्ट फूड्स में ऐसी चीजों का इस्तेमाल अधिक होता है जो प्रोसेस्ड होती हैं। बर्गर, मफिन्स, फ्रेंच फ्राइज, मिल्कशेक और सोडा जैसी चीजों में शक्कर, फैट, कार्ब्स, नमक और बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। ये सभी चीजें एक्ने का खतरा बढ़ा सकती हैं।

चॉकलेट
पिम्पल्स और एक्ने की परेशानी बढ़ने का एक कारण आपकी मनपसंद चॉकलेट भी हो सकती है। स्टडीज के अनुसार मिल्क चॉकलेट या डार्क चॉकलेट, दोनों के सेवन से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए, चॉकलेट से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

सूखे फल और कैंडीज
स्ट्राबेरी, आम, इमली, कीवि, संतरे और फिग जैसे स्वादिष्ट फलों को सूखाकर उन्हें बाजार में बेचा जाता है। इन सूखे फलों के टुकड़ों को स्वाद बढ़ाने के लिए शक्कर से लपेटा जाता है। जब आप ड्राइड फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे सीबम का उत्पादन अधिक होता है, शरीर में सूजन बढ़ती है और एक्ने की समस्या बढ़ जाता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति