महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान इस दिन होगा, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

 प्रयागराज
महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा और इसको लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सभी अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या को माघी और माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

इस दिन मौन व्रत का पालन करने से बड़ा लाभ मिलता है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई और कुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को होगा।

महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान?
महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी के दिन होगा। इस दिन का शाही स्नान खास माना जाता है। इस दिन कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं जो बहुत ही शुभ है।

शाही स्नान का मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 29 जनवरी सुबह 05 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक

मौनी अमावस्या
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि को यह दिन होगा।

मौनी अमावस्या का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन मौन व्रत रखने से वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है और मौनी अमावस्या के दिन दान करने से बड़ा लाभ मिलता है।

कब है महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान?

महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी को है और इस दिन का शाही स्नान बहुत ही खास माना जा रहा है. क्योंकि, इस दिन कई सारे दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. दरअसल, इस दिन चंद्रमा, सूर्य और बुध मकर राशि में त्रिवेणी संयोग बनाएंगे.

शाही स्नान का मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक

कब है मौनी अमावस्या?

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा.

क्यों खास होती है मौनी अमावस्या? (Mauni Amavasya Significance)

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. इससे तर्पण करने वालों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन नदी के घाट पर जाकर पितरों का तर्पण और दान करने से कुंडली के दोषों से मुक्ति पाई जाती है. इसके अलावा, इस दिन मौन व्रत रखने से वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत का विशेष महत्व होता है. मौन व्रत का अर्थ खुद के अंतर्मन में झांकना, ध्यान करना और भगवान की भक्ति में खो जाने से है.

माघ कृष्ण अमावस्या कब से कब तक रहेगी: द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण अमावस्या 28 जनवरी 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी।

महा कुंभ में शाही स्नान का महत्व: महा कुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, महा कुंभ में शाही स्नान करने से आध्यात्मिक शुद्धि, पापों का प्रायश्चित, पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि संगम में डुबकी लगाने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति