10 मिनट पहले चेहरे पर लगा लें ये पैक, फेशियल जैसा ग्लो करेगा चेहरा

आज हम आपको इस लेख में गेहूं के आटे को चेहरे पर लगाने का बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं। अगर आप बाहर जाने से पहले इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं तो इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं और चेहरे पर ग्लो पा सकते हैं।

हम अपने चेहरे पर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं वो भी सिर्फ त्वचा पर निखार लाने के लिए। कई चीजें लगाने के बाद भी हमें मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है। लेकिन अगर हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएं जो कुछ ही मिनटों में आपको पार्लर जैसा फेशियल ग्लो देगा तो?

जी हां, आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं जिसे बनाने के लिए घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे आप नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। ये नुस्खा आपके किचन में मौजूद गेहूं के आटे से तैयार किया है जिसमें और भी प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया गया है। आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका।

चेहरे पर गेहूं का आटा लगाने के फायदे
गेहूं का आटा सनबर्न, टैनिंग, समय से पहले दिखने वाले एजिंग साइन को कम करने और गर्मी में होने वाली त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं को होने से रोकता है। साथ ही गेहूं के आटे में विटामिन-ए, प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी पाया जाता है। ऐसे में ये आपकी स्किन पर एक अच्छे क्लींजर और स्क्रब की तरह काम करता है। आइए जानते हैं आटे से फेस पैक कैसे बनाएं।

गेहूं के आटे से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
    गेहूं का आटा- 1 चम्मच
    कच्चा दूध- 5 चम्मच
    गुलाब जल- 4 चम्मच
    ग्लिसरीन- 1 चम्मच​

ऐसे तैयार करें फेस पैक
    सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें गेहूं का आटा और कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    इसके बाद गुलाब जल और ग्लिसरीन डालकर अच्छे से सभी चीजों को सही से मिला लें।
    लीजिए तैयार है चेहरे पर निखार लाने वाला फेस पैक।
    आप कहीं भी बाहर जाने से 10 मिनट पहले अपने चेहरे पर लगाएं और समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें।
    आप हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं और चमकदार निखार पा सकते हैं।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे
दूध में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो चेहरे से दाग-धब्बों को कम करने, स्किन को ग्लोइंग बनाने, पोर्स को साफ करने, कील-मुंहासों को कम करने और स्किन को मॉइस्चराइज करने में फायदेमंद होता है। आप चाहें तो कच्चे दूध को अपने चेहरे पर डायरेक्ट लगा सकते हैं और जब चाहे तब लगा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति