विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 4 दिन तक रहेगा ‘ड्राई डे’, बंद रहेंगे मयखाने

नई दिल्ली
दिल्ली आबकारी आयुक्त ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी करते हुए 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान और मतगणना के दिनों को 'ड्राई डे' घोषित किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

मतदान और नतीजे घोषित होने के दिन ड्राई डे
दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक और फिर 8 फरवरी को मतगणना के दिन दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान शहर में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

क्या रहेगा बंद?
शराब की दुकानें: दिल्ली में ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
होटल और रेस्तरां: होटल और रेस्तरां में शराब नहीं परोसी जाएगी।
क्लब और अन्य प्रतिष्ठान: जिन क्लबों या प्रतिष्ठानों को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है उन्हें भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

लाइसेंस की स्थिति
कुछ प्रतिष्ठानों को शराब रखने और बेचने के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस जारी किए गए हैं फिर भी इन्हें ड्राई डे के दौरान शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। इसमें गैर-स्वामित्व वाले क्लब, स्टार होटल और रेस्तरां भी शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली में इस बार 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 96 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने में लगे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति