राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर हिंदुस्तान पावर के अधीन एमबी पावर प्लांट परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जैतहरी

एमबी पावर मध्य प्रदेश लिमिटेड के जैतहरी प्लांट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट प्रमुख एवं सीओओ श्री आनंद देशपांडे ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कंपनी के संचालन में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि एमबी पावर, अन्य निजी औद्योगिक इकाइयों की तरह, विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी निरंतर बिजली उत्पादन में गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देते हुए प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है, और बताया कि कंपनी उत्पादन तक सीमित नहीं है अपितु सी एस आर के माध्यम से परियोजना से लगे क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्य भी कर रही हैं, हाल ही में विभाग द्वारा शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 15 ग्रामों के 20 विद्यालयों में 1500 से अधिक बच्चों के बैठने के लिए डेस्क और बेंच की व्यवस्था भी की गई है, इसके साथ ही विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ, जीविका, खेल कूद जैसे मुख्य घटकों में अपना आवश्यक सहयोग देता रहा है। इसके अतिरिक्त श्री देशपांडे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के समग्र विकास पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भले ही हमारे पड़ोसी देश कुछ मापदंडों में आगे हों, लेकिन हमारा देश आज़ादी के कुछ ही वर्षों में समग्र विकास की दिशा में अग्रसर होकर एक खुशहाल राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता है।

एचआर और एडमिन प्रमुख श्री आर.के. खटाना ने गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के संविधान की गरिमा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज़ादी के समय तत्कालीन नेतृत्व ने देश की समृद्धि में किस प्रकार अपना अतुलनीय योगदान दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े संविधान का प्रारूप तैयार करने से लेकर, गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर भारतीय एकता का निर्माण करने तक, इन ऐतिहासिक योगदानों की सराहना करते हुए कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की।

सुरक्षा प्रमुख श्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद, प्लांट प्रमुख श्री आनंद देशपांडे, एचआर और एडमिन प्रमुख श्री आर.के. खटाना, मेंटिनेंस प्रमुख श्री टी.एम. पाई, ऑपरेशन प्रमुख श्री यश मिश्रा और अन्य वरिष्ठ प्रबंधन के अधिकारियों ने वर्ष के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया।

बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का दिल छू लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार और मिष्ठान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव पाठक और श्री राधवेन्द्र सिंह ने किया। समापन अवसर पर श्री कृष्णा पांडेय ने सभी अतिथियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति