छत्तीसगढ़ के 10 निगमों के लिए BJP मेयर प्रत्याशियों का ऐलान

रायपुर
 भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे जबकी पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं. चुनाव अगले महीने में होंगे. पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को राजनांदगांव से तो मीनल चौबे को रायपुर से महापौर पद के लिए टिकट मिला है. अलका बाघमार को दुर्ग से, पूजा विधानी को बिलासपुर से, संजय पांडे को जगदलपुर से और मंजूषा भगत को अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है. जगदीश रामू रोहरा को धमतरी में महापौर पद के लिए, राम नरेश राय को चिरमिरी से, संजू देवी राजपूत को कोरबा से और जीववर्धन चौहान को रायगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ता उत्साह में नजर आने लगे हैं. महापौर पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर सभी प्रत्याशियों ने पार्टी का आभार जताया है.

महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान: प्रदेश भाजपा प्रमुख किरण सिंह देव ने संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. महापौर पद का टिकट पाने वाले मधुसूदन यादव राजनांदगांव में पूर्व में पार्षद और महापौर रह चुके हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में वे राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए. इसके बाद पार्टी ने मधुसूदन यादव को 2014 के नगरीय निकाय चुनावों में राजनांदगांव महापौर की सीट के लिए मैदान में उतारा लेकिन वो हार गए. 2018 में वे डोंगरगांव से विधानसभा चुनाव हार गए.

बीजेपी की लिस्ट जारी

रायपुर से मीनल चौबे मैदान में: रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरी मीनल चौबे नगर निगम में निवर्तमान पार्षद और विपक्ष की नेता हैं. रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरे जीववर्धन चौहान राज्य भाजपा की अनुसूचित जाति इकाई के सचिव हैं. वे रायगढ़ में चाय और पान की दुकान चलाते हैं. 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों वाले 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे.

कैसा रहा है पार्टियों का प्रदर्शन: 2019-2020 में हुए पिछले शहरी निकाय चुनावों में राज्य में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस को सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद मिले थे. पिछली बार महापौर चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे जिसमें जनता सीधे पार्षदों का चुनाव करती थी और फिर पार्षद महापौर का चुनाव करते थे. प्रत्यक्ष पद्धति को 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने पेश किया था. इस बार विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रणाली को बहाल कर दिया है जिसके तहत लोग महापौर का चुनाव करने के लिए सीधे मतदान करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिक निगम महापौर पद के उम्मीदवार :

    रायपुर (सामान्य, महिला) – मीनल चौबे
    दुर्ग (ओबीसी, महिला) – अलका बाघमार
    राजनांदगांव (सामान्य, मुक्त) – मधुसूदन यादव
    धमतरी (सामान्य, मुक्त) – जगदीश रामू रोहरा
    जगदलपुर (सामान्य, मुक्त) – संजय पाण्डेय
    रायगढ़ (अजा, मुक्त) – जीवर्धन चौहान
    कोरबा (सामान्य, महिला) – संजू देवी राजपूत
    बिलासपुर (ओबीसी, मुक्त) – पूजा विधानी
    अम्बिकापुर (अजजा, मुक्त) – मंजूषा भगत
    चिरमिरी (सामान्य, मुक्त) – राम नरेश राय

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार :

    गोबरा-नवापारा ओबीसी (महिला) – ओमकुमारी संजय साहू
    तिल्दा-नेवरा ओबीसी (मुक्त) – चंद्रकला वर्मा
    आरंग – डॉ. संदीप जैन
    मंदिर हसौद अजा (मुक्त) – संदीप जोशी
    अभनपुर अजा (मुक्त) – शिवनारायण बघेल
    महासमुंद – डॉ. विमल चोपड़ा
    बागबाहरा अजा (मुक्त) – शंकर तांडी
    सरायपाली सामान्य (महिला) – सरस्वती चंद्र कुमार पटेल
    बलौदाबाजार – अशोक जैन
    सिमगा – शिवधारी देवांगन
    गरियाबंद – रिखीराम यादव
    अहिवारा ओबीसी (मुक्त) – नटवर ताम्रकार
    कुम्हारी ओबीसी (महिला) – मीना वर्मा
    अमलेश्वर – दयानंद सोनकर
    बालोद सामान्य (महिला) – प्रतिमा चौधरी
    दल्लीराजहरा ओबीसी (मुक्त) – तोरण लाल साहू
    बेमेतरा ओबीसी (मुक्त) – विजय सिन्हा
    डोंगरगढ़ अजा (मुक्त) – रमन डोंगरे
    पंडरिया अजा (महिला) – मंजूला देवी कुरें
    तखतपुर सामान्य (महिला) – वंदना बाला सिंह
    रतनपुर – लवकुश कश्यप
    बोदरी सामान्य (महिला) – देव कुमारी पाण्डेय
    पेण्ड्रा – रितेश फरमानिया
    गौरेला – मुकेश दुबे
    मुंगेली – शैलेश पाठक
    लोरमी ओबीसी (मुक्त) – सुजीत वर्मा
    जांजगीर-नैला अजा (महिला) – चित्रलेखा गढ़ेवाल
    चांपा – प्रदीप नामदेव
    अकलतरा अजा (महिला) – शांति भारते
    सक्ति – चिराग अग्रवाल
    दीपका – राजेन्द्र सिंह राजपूत
    कटघोरा ओबीसी (मुक्त) – आत्मा राम पटेल
    बांकीमोंगरा सामान्य (महिला) – सोनी कुमारी झा
    खरसिया – कमल गर्ग
    बलरामपुर अजजा (मुक्त) – लोधी राम एक्का
    रामानुजगंज – रमन अग्रवाल
    सूरजपुर ओबीसी (महिला) – देवंती साहू
    जशपुर नगर अजजा (मुक्त) – अरविन्द भगत
    मनेन्द्रगढ़ ओबीसी (महिला) – प्रतिमा यादव
    कोंडागांव ओबीसी (मुक्त) – नरपति पटेल
    नारायणपुर अजजा (मुक्त) – इन्द्र प्रसाद बघेल
    कांकेर – अरुण कौशिक
    किरंदुल सामान्य (महिला) – रूबी शैलेन्द्र सिंह
    बड़े बचेली ओबीसी (मुक्त) – राजू जैयसवाल
    दंतेवाड़ा अजजा (महिला) – पायल गुप्ता
    बीजापुर अजजा (महिला) – गीता सोम पुजारी
    सुकमा अजजा (मुक्त) – हुंगा मड़कामी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति