छत्तीसगढ़ मेयर कैंडिडेट्स…कांग्रेस से 10 नाम फाइनल, दुर्ग से प्रेमलता साहू, बिलासपुर से प्रमोद नायक, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी के नाम पर मुहर लगी

रायपुर
 छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जहां बीजेपी और कांग्रेस की चुनाव कमेटी लगातार बैठकें कर रही हैं। इसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया के लिए कुछ ही समय बाकी हैं। ऐसे में दावेदारों की धड़कनें तेज होती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक का नाम फाइनल किया गया है। जबकि जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे।

नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

जगदलपुर (सामान्य): मलकित सिंह गैदू
चिरमिरी (सामान्य): डॉ. विनय जायसवाल
अंबिकापुर (अजजा): अजय तिर्की
रायपुर (अजजा): जानकी काटजू
कोरबा (महिला): उषा तिवारी
बिलासपुर (अजिव): प्रमोद नायक
धमतरी (सामान्य): विजय गोलछा
रायपुर (महिला): दीप्ति प्रमोद दुबे
दुर्ग (महिला): प्रेमलता पोषण साहू
राजनांदगांव (सामान्य): निखिल द्विवेदी

महत्वपूर्ण बैठक में हुआ फैसला

रविवार रात कांग्रेस के राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रत्याशियों की सूची तैयार होने में रात के ढाई बज गए, और इसे सुबह साढ़े चार बजे जारी किया गया। जिसमें नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

इधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इन चुनावों में नगरीय और पंचायत दोनों जगह कांग्रेस चुनाव जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहराएगी,अबकी बार और भी ज्यादा पंचायत, निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति