एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों को 5 घंटे तक कैद रखा गया, फ्लाइट में एयर कंडीशनिंग की कमी से यात्रियों को घुटन

मुंबई :
एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे तो कई को पैनिक अटैक तक पड़े। यात्री दरवाजा पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

फ्लाइट को रविवार 26 जनवरी को सुबह मुंबई से स्थानीय समय (आईएसटी) 8:25 बजे प्रस्थान करना था। फ्लाइट को सुबह 10:15 बजे दुबई में लैंड होना था। यात्रियों ने चेकइन किया और फ्लाइट में बैठ गए।

सुबह से शाम तक ऐसे ही फंसे रहे

फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और यात्री उड़ान भरने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक फ्लाइट ऐसे ही खड़ी रही। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के 787-8 विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सकी। आखिरकार इस फ्लाइट ने मुंबई से शाम 5:10 बजे उड़ान भरी और शाम 6:29 बजे जीएसटी पर दुबई में सुरक्षित रूप से उतर गई।

कई यात्रियों का घुटने लगा दम

उड़ान में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। जैसे-जैसे केबिन के अंदर का तापमान बढ़ा, कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी, कुछ को कथित तौर पर वातानुकूलन की कमी के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बढ़ती परेशानी के बावजूद, यात्रियों का दावा है कि एयरलाइन के चालक दल ने कोई तत्काल राहत नहीं दी।

कैप्टन पर बरसे

विमान में सवार एक यात्रियों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियों में यात्रियों का डर और परेशानी साफ नजर आ रही है। एक यात्री ने दावा किया कि हंगामा होता रहा। यात्री घबराए रहे लेकिन कप्तान मुद्दे पर यात्रियों को दिलासा देने या बात करने के लिए कॉकपिट से बाहर तक नहीं आए।

चिल्लाए यात्री, किया हंगामा

वीडियो में यात्री हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। वे दरवाजा पीट रहे हैं और चालक दल के सदस्यों से दरवाजा खोलने को कह रहे हैं। कुछ वीडियो में यात्रियों को केबिन क्रू के सदस्यों पर चिल्लाते हुए दिखाया गया है, जिनमें से एक ओवरहेड बिन को पीट रहा है। एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें आप पर भरोसा नहीं है। दरवाजा खोलो।

सोशल मीडिया पर लोगों का नजर आया गुस्सा

वीडियो में कैप्टन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एयरप्लेन जैक को कनेक्ट करने की जरूरत है, कृपया समझें। तेजस्वी आनंद कुमार नाम के एक यात्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'फ्लाइट AI909 पर @airindia से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों के लिए कितना भयानक अनुभव था। सुबह 8:25 बजे उड़ान भरने वाली उड़ान में बिना एयर कंडीशन सिस्टम के काम करने वाले यात्रियों (बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित) के साथ 5 घंटे की देरी हुई। यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी और फिर भी चालक दल को तब तक कोई राहत नहीं मिली जब तक कि यात्रियों ने उन्हें गेट खोलने और उतरने के लिए मजबूर नहीं किया।'

एक यात्री ने लिखा वास्तव में उस तरह के अनुभव की उम्मीद नहीं थी जिसकी हमें सबसे जिम्मेदार कारोबारी घरानों में से एक @tata_trusts के स्वामित्व वाली एयरलाइन से उम्मीद थी। इस मामले में एयर इंडिया का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति