राजस्थान-जयपुर में 250 यूनिट से ज्यादा ब्लड पकड़ने के साथ तीन गिरफ्तार

जयपुर।

जयपुर के जोबनेर इलाके में पुलिस ने खून के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 250 यूनिट से ज्यादा अवैध रूप से संग्रहित ब्लड बरामद किया गया। यह ब्लड दूसरे शहरों और राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।

मकराना थाने के सामने स्थित एक निजी ब्लड बैंक के संचालक द्वारा इस घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रुकवाया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वे पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब देते रहे, जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया। एसपी आनंद शर्मा के निर्देश और एएसपी रजनीश पूनिया की निगरानी में SHO सुहेल खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके पर ड्रग विभाग की टीम को भी बुलाया गया। जांच में पता चला कि मकराना की एक निजी ब्लड बैंक से इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था। पुलिस और ड्रग विभाग की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित राज्यों तक इस ब्लड की सप्लाई की जांच कर रही है। इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति