राजस्थान-जोधपुर हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ

जोधपुर।

राजस्थान हाईकोर्ट में आज सवेरे तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यपीठ जोधपुर में आयोजित इस समारोह में मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने तीनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 33 हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से चन्द्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर और चन्द्रप्रकाश श्रीमाली के नामों का नियुक्ति वारंट जारी किया गया था। यह नियुक्ति न्यायिक अधिकारी कोटे से की गई है।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे हाईकोर्ट के झालामंड स्थित मुख्यपीठ के कोर्ट रूम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। समारोह में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, दिनेश मेहता, विनीत कुमार माथुर, बिरेंद्र कुमार, मनोज कुमार गर्ग, मुन्नुरी लक्ष्मण, फरजंद अली, रेखा बोराणा, कुलदीप माथुर, डॉ. नूपुर भाटी और योगेंद्र कुमार पुरोहित मौजूद रहे। जयपुर पीठ के सभी न्यायाधीशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल के पदाधिकारी, राज्य सरकार के महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पुरोहित, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। बीते सप्ताह में राजस्थान हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने के कारण न्यायालय में मामलों के निस्तारण पर असर पड़ा था। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद उम्मीद है कि न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति